🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️
दिल करता है कभी बन जाऊ घटा आसमान की
उड़ आउ शहर तेरी मैं साथ इस बहती हवाओ की
जो निकला तू अपने छत पर कभी आसमानो तले
पिघल जाऊ तुझपे बरसती बारिश की बूँदे बन कर

ज़ब ज़ब छुके गुज़रेगे हम मदहोश हवाओ के साथ
तब तब तुम्हारी साँसो में होंगी मेरी प्यार की अहसास
जो तुम आहे भरे कभी मेरी यादो में खोये हुए
पिघल जाऊ तुझपे बरसती बारिश की बूँदे बन कर

कब समझो गे परदेशी सनम मेरी चाहत की गहराई
हर चहरे में दिखता है इस दिल को सजन तेरी परछाई
जो तुम्हे भाता है भीगना मौसम की भीगी बरसात में
पिघल जाऊ तुझपे बरसती बारिश की बूँदे बन कर

अहसास है मुझे जो हवाओ से मेरा हाल पूछते हो
पर आते भी तो नहीं क्यों इतना इंतज़ार करवाते हो
जो तेरा राह देखते हाल बुरा है इस दिल का तो जी करता है
पिघल जाऊ तुझपे बरसती बारिश की बूँदे बन कर

अब गवारा नहीं हमें सनम तुमसे यूँ इतना दूर रहना
आजाओ न मिलने तुमसे बहुत कुछ हमें है कहना
जो बंद आँखों से महसूस किया नैना को तन्हाई में
पिघल जाऊ तुझपे बरसती बारिश की बूँदे बन कर....!!
🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️
नैना.... ✍️✍️✍️