हर एक सुहागिन के मन में, अरमानों की दीवाली हो।।
व्रत करवा चौथ का ये पावन, जीवन में यूं खुशियां लाए।
जैसे एक माली मेहनत से, अपनी बगिया को मज़काए।।
अपने प्रियतम के चेहरे का, चंदा के सम दीदार करे।
सीता के सम हर नारी हो, पति राम सरिस व्यवहार करे।।
कान्हा राधा की भांति प्रीत, सबके जीवन को महकाए।
सबके जीवन में सुखद स्वप्न,सावन सी खुशियां बरसाए।।
श्रृंगार सुहागिन करे खूब, जीवन में खुशियां छाई हो।
व्रत करवा चौथ का ये पावन, रावत की आज बधाई हो।।
सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।।
रचनाकार ✍️
भरत सिंह रावत
भोपाल

0 टिप्पणियाँ