आया करवा चौथ का त्यौहार
मनाओ खुशियां लाया हजार
सुहागिनों के दिल का ये अरमान
पिया में बसती हम सबकी जान
करती हैं उसके नाम का उपवास
भरती हैं उसके नाम से अपनी मांग
पति की दीर्घायु के लिए मांगे दुआ
ना पानी ना खाना बस चाहें पिया
आओ सखी मिल करें सौलह सृंगार
आईने में देख शर्म से लाल रुखसार
हाथों में मेहंदी हाथ भर चूड़ियां लाल
नजर आने वाला है देखो सुरीला चांद
अब ना होगा मुझसे और इंतजार
पति के साथ मिल करु तेरा दीदार
सजाएं प्रेम की थाली करवा ले हाथ
वर मांग लूं हो सातों जनम का साथ
भूखी प्यासी दिनभर से बेकरार
पानी पिला व्रत तुड़वा जता प्यार
तुम रहना संग मेरे ओ मेरे साजना
कुछ और नहीं मुझको रब से मांगना ।।

0 टिप्पणियाँ