फिर उसी फोन के ब्लैक लिस्ट
मे दिखने तक का सफर भी
प्यार होता है
शक्ल नही देखेंगे अब
कहने के बाद आंखे बंद कर
उसी शक्ल को याद करने का
सफर भी प्यार होता है
दिलो-दिमाग से निकाल दिया उसे
कहने के बाद उसी के मैसेज की
प्रतीक्षा करने तक का सफर भी
प्यार होता है
मौसम की तरह तुम भी बदल न जाना
कहने के बाद फसल की तरह
बर्बाद होने का सफर भी
प्यार होता है ।
मैं सही हूं ?

0 टिप्पणियाँ