तुम मेरी पहचान बन जाओ
मेरे अधरों की मुस्कान बन जाओ
तुमसे करता हूं मैं प्यार बेपनाह
गुजारिश है तुमसे, तुम मेरी जान बन जाओ
मन हो उठता है प्रफुल्लित तेरे आने से
मुस्कान खुद ही तैरने लगती है
होठों पर बस तेरे खिलखिलाने से
तेरी मुस्कुराहट ही वजह है मेरे जीने का
देखकर तेरी मुस्कान ना ठिकाना मेरी खुशी का
तेरी मुस्कान ही है जो मुझे,मुझसे मिलाती है
तेरी मुस्कान ही है जो तेरी याद दिलाती है
तेरी मुस्कान मेरे लिए ईश्वर का उपहार है
तेरी मुस्कान मेरे लिए हर त्यौहार है
तेरे मुस्कान के लिए मैं कुछ भी कर जाऊंगा
बेचना पड़े यदि खुद को भी,
सरे बाजार बिक जाऊंगा
तेरी मुस्कान ही मेरी मोहब्ब्त है
तेरी मुस्कान ही मेरी इबादत है
बस यू ही सदा तू मुस्कुराती रहे
गीत खुशियों के हरदम तू गाती रहे
धन्यवाद
सत्येंद्र पाण्डेय 'शिल्प'
गोंडा उत्तरप्रदेश

0 टिप्पणियाँ