मुस्कान
हर चहरे की खासियत होती है एक मुस्कान,
मायूस सी जिंदगी मे हौसले को देती है उडा़न,
कोई कह दे मुस्कुरा कर मैं तुम्हारे साथ हू,
उस वक़्त अकेलेपन के डर को दूर कर जाती है एक मुस्कान
सूकून देती है अपनों के चेहरे पर मुस्कान,
हर दर्द को छिपा लेती है एक मुस्कान,
लगता है जब कोई बेगाना, अपना सा,
इस राज को भी खोल देती है मुस्कान,
चेहरे की रंगत ही बदल देती है एक मुस्कान,
बच्चों की मासूमियत सी हंसी,
गमगीन चेहरे पर भी लाती है मुस्कान
हर परेशानियों का हल है,
बड़ी औषधि है एक मुस्कान,
लाइलाज बीमारी का भी इलाज है एक मुस्कान l
एक मुस्कानll

0 टिप्पणियाँ