लाख खुशियाँ होकर भी
ज़ब दिल ख़ुश न होपाए
हजार कोशिश के बावजूद भी
होठों पर मुस्कुराहट न खिल पाये
पूनम के चाँदनी रात भी
ज़ब ज़िन्दगी में डरगिश से लगता है
ये दिल लाखो भीड़ में भी
तन्हा तन्हा सा रहता है
नहीं पता कोई वजह इस बेचैनी की
नाही खबर इस दिल को
इस दर्द की दवा का पता होता है
लगता है ज़िन्दगी कोई सज़ा जैसे
हँसना मुस्कुराना भी कोई खता सी लगता है
ऐसी हालात में ये दिल हमारा
कोई ख़ास दोस्त की इंतज़ार करता है
जो समझ जाए बिन कहें हाले दिल मेरा
जो छुपा के रखे दुनिया से
हर राज़ ज़िन्दगी का हर हाल में
हर ख़ुशी या गम में साथ साथ रहता है
मिल जाए गर जो नेकदिल इस जहाँ में
तो नैना की उम्मीदो की रोशनी
चहरे पर खिल कर होंठ मुस्कुराता है......!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना.... ✍️✍️💓

0 टिप्पणियाँ