आसान नहीं है मंजिल हर राह है मुश्किल, 
कर कोशिश इन रास्तो से तुझे गुजरना होगा, 
आज तु अस्त है तो  कल तेरा उदय होगा, 
आज नहीं तो कल हर मुश्किल का हल होगा, 
मन को कर के बुलंद श्रम तु करता जा, 
एक दिन हर लक्ष्य तेरा होगा, 
राहें मुश्किल है तो क्या हुआ कर कोशिश, 
कोयले की खान से ही तु सोना होगा, 
खुद मंजिल इतनी मजबूर हो मिलने को तुझसे, 
तुझे पूरी शिद्दत से कोशिश करना होगा, 
सब कुछ मिल जाए  ये तो  किस्मत मे भी  नहीं होता, 
करता रह तु कोशिश एक दिन विजय तु ही होगा, 
सुना है असफलता एक सीख है,  कोशिश करने वालो की, 
करता रह कोशिश हर मुश्किल आसान होगा l