मन के मन के रथ का सारथी बन 
गंतव्य तक पहुँचाता.. 
सफलता.. श्रम और संकल्प का 
कोशिश से है गहरा नाता.. 
करता उत्थान जीवन में
मृगतृष्णा को कर परे.. 
स्वावलंबन का पाठ पढाता.. 
सफलता श्रम और संकल्प का 
कोशिश से है गहरा नाता.. 
पराश्रय को त्याग आत्मबल का 
बोध कराता..
दुनिया के झंझावतों को दूर करता.. 
परिस्थितियों से लडना सिखाता.. 
उलझी पड़ी गुत्थियों को.. 
शनैः शनैः रहता सुलझाता.. 
लहरों से खेलते.पवन के झोंके से.. 
आंधियों के दामन से.. मीत बनना भी सिखाता.. 
सफलता श्रम और संकल्प का
कोशिश से है गहरा नाता.. 
बालक ध्रुव को कर्म भुमि में.
श्री हरि का है दरश कराता.. 
वरदराज की मंदबुद्धि को.. 
कालीदास का मर्म बताता.. 
सत योजन का सिंधु बना.. 
वानर भालू संग पार कराता.. 
सफलता श्रम और संकल्प का
कोशिश से है गहरा नाता..! 





..