जनसंख्या वृद्धि देश विकास में बाधा है,
इसने विकास दर को कर दिया आधा है,
जनसंख्या के बढ़ने पर अंकुश लगाना होगा,
अब कुछ तो कदम उठाना होगा,
आबादी इतनी बढ़ चुकी है इस पर रोकथाम कैसे करोगे,
यदि इसी दर से बढ़ती रही आबादी तो निर्वहन कैसे करोगे,
जनसंख्या वृद्धि पर जब तक नहीं लगेगी लगाम,
बेरोजगारी, अशिक्षा और बीमारी से होगा हाल बेहाल,
जो देश नियंत्रित नहीं करता अपनी आबादी,
वहां गरीबी, बेरोजगारी और है बर्बादी,
जीवन जीना दुर्लभ हुआ, दुनिया हुई विवश,
बढ़ती आबादी हर रोज घटती सुविधाएं सारी,
जनसंख्या पर नियंत्रण का लो सभी मिलकर संकल्प,
धरती को बेहतर बनाने का यही है विकल्प,
विश्व को बढ़ती आबादी की समस्या से अवगत कराना है,
दुनिया में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।

प्रिया धामा
भिलाई, छत्तीसगढ़