अपने इस मानव जीवन मे
हम मुक्ति कैसे पाये
करें कोई महान कार्य
या कोई विशाल मंदिर बनवाएं
कोई सोचता है चलो
बड़े बड़े मंदिरो मे
बहुत सारा धन दान कर देते है
बड़े बड़े अक्षरो मे
दान दाताओ मे हमारा भी
नाम लिखें जायेगे
क्या ऐसे करने से मुक्ति मिलेगी..?
हमें तो नहीं लगता कुछ ऐसा
हमारी जीवन मे
बहुत से मुक्ति के काम
हमारे आँखों के सामने से गुज़र जाता है
लेकिन हम उसे देख नहीं पाते
और उस अवसर को नादानी मे
वक़्त के साथ खो बैठते है
गर कोई महान कार्य करने की चाह है
तो क्यों न हम अपने जन्म दाता
और जननी की मन से सेवा करें
उनकी खुशियों का सदा ध्यान रखे
कोशिश करें की सदैव
वो हमारे वजह से कृतार्थ रहे
ऐसा कुछ कभी भूल से भी न करें
की उनकी हृदय को चोट लगे
क्योकि ज़ब माता पिता को दुःख होता है
तो परमात्मा भी हमसे रुष्ट होजाते है
रही बात धन दौलत
दान करने की तो
वो भी बहुत सरल है जीवन मे
पर बड़े बड़े मंदिर या
ईमारत बनाने के वजाय
किसी भूखे को दो वक़्त की रोटी दिलादे
जिनके सर पे छत नहीं है
उनके लिए छोटे छोटे ही घर बनवादे
जिनके जीवन अंधकार मे गुम है
उनके घरों मे रौसनी भर दें
जो बच्चे अपनी मज़बूरी मे
अपनी भविष्य नहीं सवार पारहे है
उनको आगे बढ़ने के लिए
उनके सर पे अपना हाथ रख दें
तो यही स्वर्ग पा लेगे हम ज़िन्दगी मे
ईश्वर बांधे बंधन से हमें
तभी मुक्ति मिल सकती है
ज़ब उनके दिखाए राश्तो से
हम अपने जीवन मे कर्म करे
मुक्ति का क्या है वो तो
वही मुक्त करेगा हमें जिसने
इस मानव जीवन दें बांधा है.....!!
🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻🌲🌻
नैना.... ✍️✍️💓🙏

0 टिप्पणियाँ