निरंतर छठवी जीत की
बहुत बहुत बधाई
और क्यों न हो!!
तुमने वो कर दिखाया
जो कोई न कर सका,
परंतु तुम इस *भ्रम* में मत रहना !!
कि यह जीत 
सिर्फ तुम्हारी है,
यह जीत है आन्लर की
 जिसने बोये थे बीज 
तुम्हारी मन की बगिया में
कुछ कर दिखाने के, 
जिसे शर्म नहीं
घर के सभी काम करने में, 
जो बना 
तुम्हारे जुड़वाँ बच्चों की माँ 
जिसे कभी ऐतराज नहीं
 तुम्हारे इन कपड़ों पर,
जिसे तकलीफ नहीं 
तुम्हारे कोच से,
जिसने कभी परवाह नही की
 दुनिया की,
जो सदैव जीता है
सिर्फ तुम्हारे सपनों को,
 जब जब तुम टूटीं
सम्हाला उसने,
सचमुच वही हकदार हैं
 इस बधाई का
और यही राज है 
तुम्हारी कामयाबी का
बहुत-बहुत बधाई आन्लर
 बहुत-बहुत बधाई💐
            
(मैरीकॉम के पति आन्लर को समर्पित)
         -कीर्ति प्रदीप वर्मा