दार्जिलिंग जाना जाता है ,खूबसूरत वादियों ,चाय बागानों के लिए।पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने दूर दूर से आते हैं।

दार्जिलिंग का हिल स्टेशन है    कुर्सियांग,कुर्सियांग शब्द का स्थानीय नाम खरसांग है जिसका मतलब होता है सफेद 
आर्किड की भूमि।
कुर्सियांग शब्द अंग्रेजी के कर्स से भी जोड़ा जाता है ,जिसका अर्थ है शाप।
इसे बसाने का श्रेय अंग्रेजों को जाता है,कुर्सियांग के आस पास कई खूबसूरत पहाड़ी भी हैं जिसमे डाउ हिल अपनी खूबसूरती और डरावने अनुभवों के कारण जाना जाता है।

अक्सर पर्यटक यहां की खूबसूरती ,आर्किड और चाय के बागानों को देखने खिंचे चले आते हैं।लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां रात को एक सर कटा आदमी घूमता है ।एक रास्ता जो डाउ हिल से फॉरेस्ट ऑफिस की तरफ जाता है , उस रास्ते को मौत की सड़क कहते हैं।
यहीं  जंगलों के बीच  100साल पुराना विक्टोरियन ब्वॉयज हाई  स्कूल है ,इसे प्रेत बाधित जगहों में गिना जाता है,इसके आसपास का वातावरण बुरी शक्तियों की गिरफ्त में बताया जाता है।
जाड़े में यह स्कूल बंद रहता है ,इस बंद स्कूल  से काफी चीखने चिल्लाने की आवाज आती है।
कुल मिला कर यहां खूबसूरती है तो डरावना पक्ष भी है।
समाप्त