💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
बरसों से सुनी रहे जो आँगन
गुंज़े कभी उनमे बच्चों की किलकारी
चूमे खुशियाँ ऊन घर की दहलीज को
ज़िन्दगी में गम की न रहे कोई परछाई 
दुआ करते है मिले उन्हें खुशियों की बधाई....!!

हर रोज़ ताने सुने मोहल्ले समाज की
अब तक इस घर के बेटी की न हुई बिदाई
हे ईश्वर रहमत कर उस माता पिता पर
जो जल्द हो शादी बेटी की गूंजे उस आँगन शहनाई 
दुआ करते है मिले उन्हें खुशियों की बधाई....!!

रात दिन एक कर के मेहनत किया करते है
गरीबी के आग में हर दिन जला करते है
मुश्किल से मुश्किल घड़ी से उभर के आते हुए
पाते है जो खुद के पसीने की कमाई
ए किसान तुम्हे दिल से उस सच्ची मुस्कान की बधाई....!!

जी जान लगाकर जो इतना पढ़ाई करते है
अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के तैयारी है
ना खाने पिने की चिंता न रात को सोने की परवाह है
दुआ है हमारी सफल हो ज़िन्दगी में अपनी
उन्हें ज़माने से मिले कामयाबी की ढेरों बधाई....!!

दिल लाखो दर्द और ज़ख्मो से घायल हुए हो
मिलता नहीं कोई किनारा इस तरह ज़िन्दगी में घेरे तन्हाई
ज़ब अपने भी ठुकराने लगे ज़िन्दगी के राह में
ढूंढ ले वो दिल खुद एक जरिया ज़िन्दगी जीने की
तो उस दिल से लिखें हर अल्फाज़ को मिले एक अहसास की बधाई...!!

अनजान थीं जो मैं इस लफ़्ज़ों की जहाँ से
नहीं मालूम था दिल को यहाँ हर मर्ज़-ए-दवा मिलते है
मिला है जो सुकून और सम्मान इस नाचीज़ को
इसका जिक्र ये नैना कभी लफ़्ज़ों में न कर पायी
बहुत खुशनुमा अहसास दिल में महसूस होता है
ज़ब ज़ब मिलता है हमें किसी सफलता की बधाई....!!
💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓