प्रदूषण एक दीमक की तरह है, जो पर्यावरण को खोखला करता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण एक बिमारी है, जिससे त्रस्त है दुनिया सारी। यदि फैलेगा इसी तरह से सभी ओर प्रदूषण, संकट में पड़ जाएगा सभी प्राणियों का जीवन। पर्यावरण प्रदूषण एक बुराई है, कईयों ने इससे अपनी जान गंवाईं है। प्रदूषण का यह खतरनाक जहर, लगा रहा है पर्यावरण पर ग्रहण। पर्यावरण प्रदूषण एक गम्भीर समस्या है और सभी प्राणियों के जीवन को संकटमय बना रहा है। पर्यावरण प्रदूषण दिन प्रतिदिन हमारे पर्यावरण को नष्ट करता जा रहा है। प्रदूषण मुख्यत: मानवीय गतिविधियों द्वारा उत्पन्न होते हैं। यह हमारे पूरे परिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करता है। यह हमारी धरती मां को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। प्रदूषण से प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है। इसे रोकने के लिए हमें जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। वनों की अंधाधुंध कटाई भी प्रदूषण के कारकों में शामिल है।
"वृक्ष धरा के आभूषण है, दूर यह करते प्रदूषण हैं,
पर्यावरण पर हो रहा अत्याचार, हम सब हैं इसके जिम्मेदार।"
अब ये समय आ गया है, सब मिलकर संकल्प लें और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम करें।
प्रिया धामा

0 टिप्पणियाँ