-----------------------------------------------
ऐसा हमारा संविधान है।
जिस पर हमको अभिमान है।।
सबका है कल्याण जिसमें।
इसमें सबका सम्मान है ।।
ऐसा हमारा संविधान--------------।।



सबको मिला है जीने का अधिकार।
सबको मिला शिक्षा का अधिकार।।
भेदभाव नहीं किया किसी से।
इसमें सबका उत्थान है ।।
ऐसा हमारा संविधान---------------।।


कठोर नहीं, लचीला है।
अद्भुत इसकी लीला है ।।
विश्व प्रसिद्ध यह अद्वितीय है।
हर जन की यह शान है ।
ऐसा हमारा संविधान--------------।।



नारी को नव जीवन दिया है।
मुफ़लिस को इंसाफ दिया है।।
महान है इसका रचनाकार।
भारत की यह आन - जान है ।।
ऐसा हमारा संविधान--------------।। 



रचनाकार एवं लेखक-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
 जिला- बारां(राजस्थान)