बात सिर्फ प्यार की नहीं है
बात अपनेपन की है
विश्वास की है 
जज्बात की है
यूँ बात बात पर एक जासूस की तरह
सवालो की झड़ी ना लगाया करो
यूँ अविश्वास करके दिल ना दुखाया करो
अगर सच्चा प्यार करते हो 
तो मेरी आँखो मे देखो
मेरे दिल मे झांँको
और क्या कहे तुमसे बात सिर्फ़ प्यार की नहीं
जितनी दिल्लगी करना है कर लो 
मगर बेबुनियादी जासूसी करना छोड़ दो
ये मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुँचाता है
वक्त है अभी भी चाहो तो खुद को संभाल लो।



शिल्पा मोदी✍️✍️