पावस दिवस जल भर कुंभ ,
अतृप्त धरा ओढ़ी नव वसन ..!!

छवि अंकित नभ में रंग ,
ओट से गवाक्ष से सारंग ..!!

नैसर्गिकता का प्रमाण ,
अट्ट-होर किए धारण ..!!

ग्वाल-बाल संग खेले कृष्णा,
राधा-मोहन प्रिय ,मीरा -श्याम आराधना ..!!

सतरंग शून्य से उत्सर्जित विकिरण ,
ज्ञानार्जन से उत्पन्न अवधारण..!!

तत्व ज्ञान से इंद्रधनुष परिपूर्ण ,
चलित हुआ जगत सम्पूर्ण ..!!

अराधना शक्ति में ब्रहाण्ड ,
माना विज्ञान सूक्ष्म ईश्वरीयकण ..!! 

सुनंदा ☺️