सुन कान्हा , मेरे कान्हा, क्या कहे है तेरी राधा दिवानी.......
सुन कान्हा ,मटकी फोड़े ,माखन चुराएं ,सखा संग करे चोरी ...........
सुन कान्हा, अगर तू कहे तो बनाके , ला कर ,देगी माखन तेरी राधा दीवानी..........
सुन कान्हा ,मेरे कान्हा ,क्या कहे है तेरी राधा दीवानी...
सुन कान्हा,नंद बाबा भेजें है तुझको गऊ चराने ,काहे
सुना ना ,करता है क्यूं मनमानी.......
सुन कान्हा, वृंदावन में ,मां यशोदा ढूंढे तुझको, शिकायतें
आइ , लगता है तुझको ,रस्सी बंधवानी.......
सुन कान्हा, मेरे कान्हा ,क्या कहे है तेरी राधा दिवानी.....
सुन कान्हा,,तेरे मुरली धुन में, गोपियां सुध-बुध खोइ
जब तू बजाए ,ठहर जाए ये रूत मस्तानी.....
सुन कान्हा ,मुस्कान तेरी बड़ी मनभावनी, जब जब
देखूं तुझको , दिखता है तेरी आंखों में शैतानी....
सुन कान्हा ,मेरे कान्हा, क्या कहे तेरी राधा दीवानी.....
सुन कान्हा, चुपके से जब तू आए, छम छम तेरी पैजनिया बताएं, पकड़ी जाए तेरी चोरी जी.......
सुन कान्हा मेरे कान्हा राधा है तेरी जन्मों से दीवानी....
राधे कृष्णा की जोड़ी को पूजे है सारी दुनिया
दीवानी...........❤️❤️
शिल्पा मोदी ✍️✍️

3 टिप्पणियाँ