🌹"तेरी हर मुरादें बिना मांगे पूरी कर दूँ🌹
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।
चाँद सितारों से तेरा आँगन सजा दूँ
तेरे जीवन में खुशियों के फ़ूल खिला दूँ
चिड़ियों सी चंचलता फूलों सी महक🌹
चाँदनी सी शीतलता किरणों का तेज भर दूँ।
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।
मुश्किलों में कदम लड़खड़ाए नहीं।
ऐसे हालात जीवन में आए नहीं
कदम मंजिल से पहले ना रुके🌹
आओ हौसलों को तेरे चट्टान कर दूँ।
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।
पानी सा निर्मल चट्टानों सा कठोर,
धरती सी सहनशक्ति अग्नि सा तेज भर दूँ,
तेरे शब्दों से दिल किसी का ना दुखे🌹
आओ वाणी में तेरी ऐसी मिठास भर दूँ।
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।
सजदे में सिर राधा-कृष्ण के चरणों में ही झुके,
आओ रग-रग में ऐसा संस्कार भर दूँ,
डरा ना सके तुम्हें किसी की हरकत
नज़रों में तेरे वो तेज भर दूँ।🌹
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।
हर जन्म-दिन पर तू मुस्कुराती रहे।
ऐसी खुशियाँ जीवन में आती रहें,
उदासी से कभी तेरा ना हो सामना🌹
आओ दामन में तेरे आशीष भर दूँ।
आओ मेरी लाडो, झोली खुशियों से भर दूँ।।"


1 टिप्पणियाँ