तु यार है तु ही दिलदार 
तु ही मेरा पहला और आखिरी प्यार
तेरे मोटे मोटे कजरारे नयन
ले गए मेरे दिल का चैन
सुनी है तेरी जब से बांसुरी
चौखट पर तेरी आना जाना हो गया
ए यार सांवरे मेरा दिल तेरा दीवाना हो गया।।

वर्षों पहले मिले थे वृन्दावन की कुंज गली में
मैं गोपी थी तु मेरा कान्हा 
याद कर कान्हा फोड़ी थी तूने माखन की मटकी
तेरी सुंदर छवि में मेरी जान थी अटकी
आज क्यों तु बेगाना हो गया 
ए यार सांवरे मेरा दिल तेरा दीवाना हो गया।।

तेरी बांसुरी की सुन पुकार
छोड़ कर श्रृंगार मैं दोड़ी चली आती थी
यमुना तट वंशीवट हरदम तुझको पाती थी
क्यों भूल गया कान्हा तूने मुझ संग प्रेम रास रचाया था
आज प्रेम बांसुरी सुने जमाना हो गया
ए यार सांवरे मेरा दिल तेरा दीवाना हो गया।।

आज भी तेरी बांट निहारूं
रो रो तुझे हरपल पुकारूं
पास रहते हो तुम फिर भी पास नहीं
बता कान्हा क्या अब मैं तेरे लिए खास नहीं
लगता है कान्हा तू मुझे भूल राधा का दीवाना हो गया
ए यार सांवरे मेरा दिल तेरा दीवाना हो गया।।

घोर कलयुग है धूम मची है फिल्मी गानों की
कमी नहीं है यहां मेरे यार दीवानों की
फिर भी कान्हा लाख कोशिश कर लूं तुझे भूला नहीं सकती
आएगा मेरा यार सांवरा सुबह से शाम दरवाजा तकती
ओ कान्हा तुझसे मिले जमाना हो गया
ए यार सांवरे मेरा दिल तेरा दीवाना हो गया।।

पिंटू कुमावत'किरण'🙏🙏💐💐