पतिदेव जी से कभी छोटी छोटी नोकझोंक होने के बाद पत्नी जी के वचन– 

मेरे जैसी भोली पत्नी 
सौ जनम में भी पाओगे नहीं
मैं हीरा हूँ पतिदेव जी आपको मेरी परख नहीं😎

हर बात तुम्हारी मानूं मैं
कभी करती हूँ मैं चूं भी नहीं
मैं हीरा हूँ पतिदेव जी आपको मेरी परख नहीं😎

हाय कितनी सुंदर लगती हूँ
माना थोड़ी मोटी ही सही
मैं हीरा हूँ पतिदेव जी आपको मेरी परख नहीं😎

रुचिकर भोजन प्रतिदिन खिलाती
संग मिठाई,पापड़ और दही
मैं हीरा हूँ पतिदेव जी आपको मेरी परख नहीं😎

मैं मैनेजर हूँ इस घर की
बिन मेरे ये घर, घर ही नहीं
मैं हीरा हूँ पतिदेव जी आपको मेरी परख नहीं😎

              प्रीति ताम्रकार
              जबलपुर