बहनों की क्या बात कहूं
हमराज हमसाया होती हैंखास
बड़ी बहन ममता की मूरत
कदम कदम पर करती प्यार
सबको हर चीज बांटती
हिस्सा करना हमें सिखाती
मिलजुल कर सब काम करो
यह प्यारा सा पाठ पढ़ाती
मां बाप की डांट पड़े
तो आगे आकर हमें बचाती
सब चुपचाप खड़े सुनते
धीरे-धीरे बातें करते
बहन का प्यार
किसी दुआ से कम नहीं होता
वह चाहे पास हो या दूर
कोई गम नहीं होता
सब रिश्ते फीके पड़ जाते हैं
बहन भाई का प्यार कभी कम नहीं होता
एक दूजे के साथ सुख दुख में खड़े दिखते दोनों
एक दूजे के लिए दुआ करते
बहन का आंचल खुशियों से भरा रहे
भाई का घर बार फूलों से महकता रहे
बस यूं ही प्यार भरा साथ हमेशा बना रहे।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

3 टिप्पणियाँ