पुस्तकालय में होती है
बहुत सी पुस्तकें
ज्ञान की,विज्ञान की
सम्मान की पुस्तकें
ज्ञान का अनोखा
भंडार है पुस्तकें
देवों का संसार है पुस्तकें
हर किसी के काम आता है ये
ज्ञानियों का ज्ञान दाता है ये
बच्चों को भाता है ये
मनोरंजन भी करता है ये।
पुस्तकालय में होती है
बहुत सी पुस्तकें
न कोई भेदभाव इसमें
सब तरह का ज्ञान इसमें
दुनिया में कोई नही है
पुस्तकों से बढ़कर।
पुस्तकों से मिलता सबको ज्ञान है।
इसी से बढ़ता हमारा आत्मसम्मान है।
आओ सब मिलकर करें
पुस्तकालय में पढ़ाई
ज्ञान की ये खान है
होती ये महान है
इंसान की जिंदगी को
ये बदले,तभी तो इसकी शान है
क्या बीता,क्या होता
सबका इसको ज्ञान है
पुस्तकों को पढ़कर
मिलता हमको लाभ है
जिंदगी में सबसे अच्छा दोस्त
कोई और नही किताब है।
हरप्रीत कौर

2 टिप्पणियाँ